बिहारशरीफ, जून 6 -- 33 कोटि देवता का आशीर्वाद पाने राजगीर में उमड़ रही भक्तों की भीड़ 15 जून तक मलमास मेला, देश के कोने-कोने से पहुंच रहे हैं श्रद्धालु फोटो मलमास मेला : राजगीर के ब्रह्मकुंड में डुबकी लगाने के लिए शनिवार को कतारबद्ध श्रद्धालु। पावापुरी, निज संवाददाता। धार्मिक, ऐतिहासिक और आध्यात्मिक नगरी राजगीर इन दिनों पुरुषोत्तम मास (अधिक मास) के कारण विशेष रूप से श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना हुआ है। राजगीर की धरा पर 33 कोटि देवता विराजे हुए हैं। इससे मलमास में यहां का महात्मय बढ़ा हुआ है। सनातन परंपरा में पुरुषोत्तम मास को भगवान विष्णु की आराधना, दान-पुण्य, जप-तप और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। यह विशेष मास 15 जून तक चलेगा, जिसके कारण राजगीर के मंदिरों, कुंडों और धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई है।...