33 केवी विद्युत लाइन से 560 मीटर तार चोरी, विभाग में मचा हड़कंप
शामली, जून 21 -- कांधला। क्षेत्र में बिजली विभाग की 33 केवी हाईटेंशन लाइन से तार चोरी होने जाने से आपूर्ति बंद हो गई। घटना के बाद विभागीय अधिकारियों में हड़कंप मच गया। अवर अभियंता की तहरीर पर पुलिस से अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई है। गांव इस्सोपुरटिल 33/11 केवी उपकेंद्र के अवर अभियंता किशोर कुमार ने थाने कांधला में दी गई तहरीर में बताया कि 14 जून को उनके संविदाकर्मी यशवीर सिंह ने सूचना दी कि कनियान 132 केवी स्टेशन से पोषित 33 केवी इस्सोपुरटील विद्युत लाइन का तार कांधला कॉलेज के पास से चोरी हो गया है। सूचना मिलने पर अवर अभियंता दोपहर करीब दो बजे मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। जांच में पाया गया कि लाइन के लगभग 560 मीटर लंबे तीन सैग तार को अज्ञात चोर काटकर चोरी कर ले गए हैं। घटना से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.