33 केवी लाइन से वायर चोरी, मुकदमा दर्ज
शामली, मई 30 -- कांधला। थाना क्षेत्र के गांव इस्सोपुर टील स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र से जुड़ी 33 केवी लाइन का करीब 1990 मीटर डाग वायर अज्ञात चोर काटकर ले गए। घटना के बाद विद्युत विभाग में हड़कंप मच गया। मामले में डायल 112 पुलिस को सूचना देकर शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने जेई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। इस्सोपुरटिल के उपकेंद्र प्रभारी किशोर कुमार ने बताया कि 24 मई की शाम करीब चार बजे संविदा कर्मी लाइनमैन सचिन और रोहित को सूचना मिली थी कि कांधला नाला पटरी के पास से गुजर रही 33 केवी लाइन का तार चोरी हो गया है। सूचना पर मौके पर पहुंचे कर्मचारियों सचिन व यशवीर ने जांच की तो करीब 1990 मीटर डाग वायर गायब मिला। घटना की जानकारी तत्काल डायल 112 पुलिस को दी गई। पुलिस ने कंप्लेंट नंबर 2136 दर्ज कर मौके का निरीक्षण कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.