33 केवी लाइन में ब्रेकडाउन से कस्बे समेत सैकड़ों गांवों की बिजली दो घंटे रही गुल
औरैया, जून 26 -- बिधूना विद्युत उपकेंद्र से अछल्दा आने वाली 33 केवी हाईटेंशन लाइन में शुक्रवार दोपहर ब्रेकडाउन होने से अछल्दा कस्बे सहित सैकड़ों गांवों की बिजली करीब दो घंटे तक बाधित रही। भीषण गर्मी के बीच बिजली गुल रहने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे वीराऊसर गांव के पास 33 केवी लाइन पर पेड़ की डाल गिरने से लाइन ट्रिप हो गई। इसके चलते अछल्दा विद्युत उपकेंद्र से होने वाली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। रुरुगंज, गुनौली सहित अन्य फीडरों से जुड़े सैकड़ों गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। सूचना मिलते ही विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची और फॉल्ट ठीक करने का कार्य शुरू किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद लाइन को दुरुस्त कर शाम करीब चार बजे विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई। इसके बाद उपभोक्ताओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.