कुशीनगर, मार्च 25 -- कुशीनगर। बीते रविवार की भोर में तेज हवा और बारिश के दौरान 33 केवी विद्युत लाइन के ब्रेकडाउन के बाद से ही दुदही क्षेत्र में बिजली संकट गहरा गया है। राजापाकड़ से आने वाली लाइन रविवार को सुबह करीब सवा चार बजे बाधित हो गई। सप्लाई चालू नहीं होने से हजारों उपभोक्ता चार दिन से परेशान हैं। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से तेज फ्लैशिंग हुई, जिससे दुदही विद्युत उपकेंद्र पर स्थापित 10 एमवी पावर ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हो गया है।इस घटना के बाद उपकेंद्र से जुड़े गोड़रिया, विशुनरा और बरवापट्टी फीडरों की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में अंधेरा छा गया। बिजली आपूर्ति बाधित होने से करीब 22,336 उपभोक्ता प्रभावित हुए हैं। सूचना मिलते ही विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उपभोक्ताओं को र...