शाहजहांपुर, मार्च 16 -- बदलते मौसम का असर बिजली निगम की लाइनों पर पड़ा है, जिससे जिले के तमाम इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रही। रविवार को जिले के कटरा और बंथरा विद्युत उपकेंद्राें को दी जाने वाली 33 केवी लाइन ब्रेक डाउन हो गयीं, जिसके चलते करीब छह घंटे बिजली सप्लाई बंद रही। कटरा विद्युत उपकेंद्र के ग्रामीण क्षेत्र में बिजली सप्लाई बंद रहने से क्षेत्र के टाउन एरिया में पांच हजार तथा ग्रामीण एरिया में छह हजार लोगों की बिजली सप्लाई बंद रही। अधिक देर तक बिजली सप्लाई बंद रहने से लाेगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं बंथरा विद्युत उपकेंद्र की 33 केवी लाइन फाल्ट में आने के बाद तीन घंटे बिजली सप्लाई बाधित रही। बाद में जेई ने लाइन की पेट्रोलिंग कराकर फाल्ट को दुरूस्त करा कर बिजली सप्लाई शुरू कराई।बहादुरगंज में पैनल बदलने से बंद रही बिजली सप्ला...