हमीरपुर, मार्च 21 -- मौदहा, संवाददाता। शुक्रवार की शाम बिगड़े मौसम की सबसे ज्यादा मार बिजली आपूर्ति पर पड़ी। सुमेरपुर से आई 33 केवी की लाइन के 27 इंसुलेटर एक साथ बर्स्ट हो गए। इसकी वजह से रात भर कार्पोरेशन की टीम इन्हें बदलने को लेकर जुटी रही। इसकी वजह से चांद रात लोगों की अंधेरे में कटी। बाजार में भी इसका असर पड़ा। सवेरे ईद और मंदिरों में पूजन-दर्शन को निकलने वालों को पानी के संकट से दो-चार होना पड़ा। सुबह आठ बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली। शुक्रवार की शाम लगभग आठ बजे बारिश शुरू होते ही कस्बा सहित आसपास के गांवों की बिजली गुल हो गई। जिससे घरों से लेकर बाजार में अंधेरा छा गया। ईद की खरीददारी करने निकलने वालों को दिक्कतें हुई। कपड़ों, श्रृंगार प्रसाधन सहित परचून की दुकानों में व दुकानों में खरीददारी करने वाले लोगों में म...