33 केवी डबल फेज फॉल्ट से बिजली गुल
अलीगढ़, मई 7 -- अलीगढ़। शहर में गुरुवार को कई इलाकों में बिजली संकट बना रहा। मेडिकल रोड पावर हाउस से जुड़े उपभोक्ताओं को भारी परेशानी उठानी पड़ी। दोपहर के समय किसी भी फीडर पर सप्लाई नहीं थी। विभाग ने बताया कि 33 केवी मेडिकल डबल फेज लाइन में ब्रेकडाउन आने से आपूर्ति प्रभावित हुई। विद्युतकर्मी पेट्रोलिंग और फॉल्ट खोजने में जुटे रहे। करीब तीन घंटे बाद स्थिति सामान्य हो सकी। रघुवीरपुरी में करीब दो घंटे तक आपूर्ति ठप रही। बिजली विभाग के अनुसार क्षेत्र में केबल बॉक्स फटने से बंच केबल में आग लग गई थी, जिसके चलते शटडाउन लेकर मरम्मत कार्य कराया गया। उधर, शिवपुरी क्षेत्र में पूरे दिन बिजली की आंख-मिचौली जारी रही। उपभोक्ताओं ने बार-बार ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की शिकायत की। जीवनगढ़ पानी की टंकी के पास गली नंबर-5 में ट्रांसफार्मर से जुड़े इलाके में करी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.