मुजफ्फर नगर, मई 11 -- मुजफ्फरनगर रविवार को पचेंडा रोड सबस्टेशन का 33केवी केबिल का बक्शा डेमेज हो गया। जिस कारण करीब तीन हजार से अधिक घरों की बिजली सप्लाई प्रभावित हो गई। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने फाल्ट सहीं करते हुए 33केवी के केबिल को बदला है। दोपहर बाद उक्त सब स्टेशन से सप्लाई चालू हुई। इस दौरान गांधी कालोनी बिजलीघर का भी शटडाउन रहा है। जिस कारण लोगों को भीषण गर्मी में काफी परेशानी उठानी पड़ी।भीषण गर्मी के कारण लगातार बिजली की डिमांड बढ़ती जा रही है। जिस कारण बिजलीघर, फीडर, ट्रांसफार्मर और सप्लाई आदि देने वाले उपकरण हॉफ रहे है। ओवरलोड होने के कारण सप्लाई देने वाले उपकरण फुंक भी रहे है। रविवार को पचेंडा रोड स्थित सबस्टेशन पर 33केवी का केबिल बक्शा डेमेज हो गया। जिस कारण पचेंडा रोड, बचन सिंह कालोनी, नई मंडी का कुछ क्षेत्र, गांधी नगर, गा...