बागपत, अप्रैल 11 -- बड़ौत। 33 केवी मुख्य लाइन में बड़ा ब्रेकडाउन आने से शहर की विद्युत आपूर्ति दिनभर चौपट रही। तेज आंधी के कारण आई इस खराबी से पावर हाउस से जुड़े दर्जनों गांव की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। शुक्रवार सुबह आंधी की तीव्रता इतनी अधिक थी कि मुख्य सप्लाई लाइन में तकनीकी खराबी आ गई। इसके परिणामस्वरूप व्यापक स्तर पर ब्लैकआउट हो गया है। तेज हवाओं के कारण 33केवी लाइनों में ब्रेकडाउन आ गया। इसके साथ ही इंसुलेटर भी क्षतिग्रस्त होने की आशंका बढ़ गई। विभाग की टीम फाल्ट खोजने और उसे दुरुस्त करने के प्रयास में जुटी रही, लेकिन दोपहर तक कोई सफलता नहीं मिल सकी। बड़ौत शहर के अलावा दर्जनों गांवों की विद्युत आपूर्ति भी इस ब्रेकडाउन के चलते प्रभावित रही। याद दिला दें कि जिले में बिजली मरम्मत के नाम पर पिछले दो सालों से लगातार कार्य किए जा रहे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.