हाथरस, मार्च 13 -- हाथरस। गुरुवार को शहर के वाटरवर्क्स सबस्टेशन की 33 केवीए की लाइन पर अनुरक्षण माह के तहत मरम्मत का काम चला। इस कारण दोपहर को तीन घंटे तक शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिना बिजली के लोग जरुरी कामकाज नहीं कर सके। लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। गर्मी की शुरुआत के साथ बिजली लाइनें ओवर लोड हो रही है। मशीनों में खराबी आ रही है। या फिर लाइन मरम्मत के चलते शहर, देहात, कस्बा में बिजली आपूर्ति गुल होना आम बात हो गई है। इसका खामियांजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है।गुरुवार को शहर के वाटरवर्क्स सबस्टेशन को जोड़ने वाली 33 केवीए की लाइन पर मरम्मत का काम चला। इस कारण दोपहर को एक बजे से तीन बजे तक शहर के पुलिस लाइन, नगला बेलनशाहा, गौशाला मार्ग, आदर्श नगर, ढकपुरा रोड, नगला चौबे, नगला अलगर्जी, गणेश गंज आदि इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.