33 किलो गांजा के साथ मुंगेर के एक तस्कर सहित चार गिरफ्तार
खगडि़या, अगस्त 7 -- खगड़िया । हिन्दुस्तान संवाददाता जिले के मानसी थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डीआईयू एवं मानसी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 33 किलोग्राम गांजा के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। पुलिस पूरे तस्करी नेटवर्क की कड़ियों को खंगालने में जुट गई है। पुलिस को बुधवार देर रात गुप्त सूचना मिली थी कि जिले के चौथम थाना क्षेत्र के हरदिया गांव की ओर से दो मोटरसाइकिलों पर सवार कुछ लोग गांजे की बड़ी खेप लेकर मानसी की ओर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर डीआईयू और मानसी थाना पुलिस ने बलहा मोड़ स्थित एसएच-95 पर संयुक्त रूप से वाहन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान संदिग्ध वाहनों को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें कुल 33 किलोग्राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.