चतरा, जून 10 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। चतरा जिले के टंडवा प्रखंड में 233 करोड़ की संचालित हर घर जल नल योजना टंडवा प्रखंड में पूरी तरह फ्लॉप साबित हुआ है। करोड़ों की राशि खर्च होने के बाद भी एक घर को पांच साल बाद भी पानी नसीब नहीं हुआ। इससे सवा लाख आबादी बुंद बुंद पानी के लिए तरस रहा है। इस मामले सिमरिया के पूर्व विधायक सह भाजपा अनुसूचित जाति के प्रदेश अध्यक्ष किसुन कुमार दास के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल डीसी को ज्ञापन सौंपा है। पूर्व विधायक के अनुसार टंडवा प्रखण्ड अन्तर्गत ग्रामीण जलापूर्ति के लिए (डीएमएफटी) मद से 233 करोड रूपये की राशि से वर्ष 2018-19 में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल चतरा द्वारा प्रस्तावित जलापूर्ति योजना शुरू हुई थी। परन्तु आज छह साल बाद भी यह योजना अधूरी है। पूर्व विधायक का कहना है कि यह योजना 2022-23 तक पूर्ण किया जाना...