अलीगढ़, जून 8 -- अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। शहरवासियों के लिए अच्छी खबर है। पड़ाव दुबे चौराहे की तरह शहर के प्रवेश द्वार यानि बौनेर तिराहा को जबलपुर व बंगलुरू मॉडल की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। दिल्ली के स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर के स‌र्वे के बाद इस तिराहे को ग्रेड सेफरेटेड जंक्शन का स्वरूप दिया जाएगा, जिसमें एक मिनी फ्लाईओवर भी होगा। इससे भारी व तेज गति वाले वाहन आसानी से तिराहे को पार कर सकेंगे। बौनेर तिराहा अलीगढ़-कानपुर नेशनल हाईवे (जीटी रोड) पर स्थित है, जो दिल्ली-कानपुर मार्ग से जुड़ा हुआ है। यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने को लेकर एडीए इसे नया रूप देगा। सर्वे रिपोर्ट के बाद ट्रिवासा स्मार्ट मोबिलिटी सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड और लखनऊ की ज्वाइंट वेंचर वाली वरनाकुलर कंसल्टेंसी कंपनी ने मिलकर इसका डिजाइन तैयार किया है। जिसमें जि...