प्रयागराज, मार्च 9 -- घाघर नाले पर 33 करोड़ रुपये की लागत से एसटीपी का निर्माण कराया जाएगा। जिससे बारिश के मौसम में नखासकोहना, करेली, करेलाबाग, दायराशाह अजमल जैसे 6.5 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लाखों लोगों को जलभराव से बचाया जा सके। सोमवार को मंडलायुक्त कार्यालय के गांधी सभागार में अर्बन फ्लड, जल प्लावन नियंत्रण एवं स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज योजना के संबंध में मंडल स्तरीय प्रशासनिक समन्वय समिति की बैठक में इसके लिए समिति का अनुमोदन प्राप्त हुआ। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, पीडीए वीसी ऋषिराज, नगर आयुक्त सीलम साई तेजा व अन्य अफसरों की मौजूदगी में जिले को बाढ़, जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर निगम के सहयोग से सर्वे कराया जाएगा। जहां बरसात के समय जलजमाव की समस्या अधिक देखने को मिलती है, वहां निकासी सुनिश...