मुरादाबाद, मार्च 9 -- नगर निगम आवारा कुत्तों को पकड़ने का अभियान चला रहा है। इसी क्रम में सोमवार को शहर के अलग-अलग वार्डों से टीम द्वारा 33 आवारा कुत्तों को पकड़ा। एनीमल बर्थ कंट्रोल सेंटर भेजा गया। डाक्टरों की देखरेख में तीन दिनों तक रखा जाएगा। इसके बाद सभी को उसी स्थान पर छोड़ा जाएगा जहां से उन्हें पकड़ा गया था। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि जिन इलाकों में आवारा कुत्तों की समस्या है तो कंट्रोल रूम पर कॉल कर सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.