33 अफसरों की आई शामत! भजनलाल सरकार ने इंक्रीमेंट और पेंशन पर लगाई रोक
नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- राजस्थान में भजनलाल सरकार ने भ्रष्टाचार, अवैध रेत खनन में कथित मिलीभगत, वित्तीय गड़बड़ियों और ड्यूटी में लापरवाही के मामलों में 33 मौजूदा और रिटायर्ड अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की है। किसी अधिकारी की सालाना वेतन वृद्धि रोक दी गई, तो किसी की पेंशन पर कैंची चला दी गई। सरकार ने 17 सेवारत अधिकारियों की वेतन वृद्धि रोकने और 16 सेवानिवृत्त अधिकारियों की पेंशन रोकने या कम करने के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस कार्रवाई के जरिए साफ संदेश दिया है कि सरकारी पद पर रहते हुए गड़बड़ी करने वालों को जवाबदेही से बचने नहीं दिया जाएगा।किसी की चार साल की इंक्रीमेंट पर रोक, किसी की पेंशन बंद सरकार ने बड़ी पेनल्टी वाले 30 अनुशासनात्मक मामलों का निस्तारण करने के बाद 17 मौजूदा अधिकारियों की दो से चार सालाना वेतन वृद्धियां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.