बरेली, मार्च 10 -- फतेहगंज पूर्वी। सोमवार सुबह पांच बजे 33 केवी लाइन में फाल्ट होने के कारण नगर से लेकर देहात के गांवों की बिजली सप्लाई बंद हो गई। जिसके कारण लोगों को गर्मी मे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह से शाम तक 11 घंटे बिजली सप्लाई नहीं मिलने के कारण घरों में लगे इन्वर्टर बैटरी भी डाउन हो गईं और पानी के टैंक भी खाली हो गए। विद्युत कर्मचारियों ने बताया 33 केवी लाइन के तारों पर रम्पुरा गांव के पास पेड़ की टहनी गिरने के कारण बिजली सप्लाई बंद हुई थी। बिजली विभाग के कर्मियों व अधिकारियों ने कॉम्बिंग कर फॉल्ट तलाश कर तारों पर गिरी टहनी को हटवाया फिर भी बिजली सप्लाई चालू नही हो पाई। अंधरपुरा फीडर पर मैगर वैल्यू नहीं मिल पा रही थी। कई घंटे तक मशक्कत करने के बाद मैगर वैल्यू मिलने पर बिजली सप्लाई शाम चार बजे चालू हो पाई।जेई फतेहगंज रामस...