अयोध्या, अप्रैल 30 -- अयोध्या। शहर के चौक विद्युत उप केंद्र से जुड़े इनकमिंग फीडर नंबर 1 के अंदर बिल्ली गिरने से चौक विद्युत उपकेंद्र में लगा फीडर दाग गया और 33 के लाइंन फेल हो गई। इसके कारण पूरे इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। इनकमिंग फीडर एक से चलने वाली सप्लाई अंगूरी बाग फीडर, बजाज फीडर,श्रीराम पथ फीडर तीन घंटे के बंद हो गया है। अधिशासी अभियंता मनीष चौबे के अनुसार काम चल रहा है। बिजली आपूर्ति रात 12 बजे तक आने की संभावना है। लाइट गुल होते ही शहर की पुरानी आबादी मैं पूरी तरह से अंधेरा छा गया है। शहर के मुख्य बाजार चौक बाजार आदि क्षेत्रों में समय से पहले ही बाजार में सन्नाटा हो गया। रात करीब पाने नौ बजे अचानक गुल हुई बिजली से लोग परेशान हो गए। पैरों में इनवर्टर के जवाब दे दिया। फिलहाल 50 हजार की आबादी अंधेरे में समय बिता रही है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.