मधुबनी, मार्च 19 -- हरलाखी,एक संवाददाता। बौरहर पैक्स चुनाव मे निवर्तमान अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने 329 वोट से विजय हासिल कर लिया। चुनाव के उपरांत करीब पांच बजे पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू किया गया गया। गणना के बीच निवर्तमान अध्यक्ष को कुल 526 मत व विपक्षी उम्मीदवार को कुल 197 मत प्राप्त हुए। वहीं 32 वोट अवैध पाया गया। इस तरह निवर्तमान प्रत्याशी ने 329 मत से विजय हासिल किया। सफलता के उपरांत विजय प्रत्याशी ने समर्थकों के साथ जश्न मनाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...