328 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ युवक धराया
सीतामढ़ी, जून 23 -- विनोद कुमार सोनबरसा। कन्हौली थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए 328 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि कन्हौली गांव निवासी मनोज महतो अपने घर में प्रतिबंधित कफ सिरप रखकर अवैध रूप से बेचता है। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस टीम ने रात करीब 2:45 बजे उसके घर पर विधि-सम्मत तरीके से छापेमारी की। तलाशी के दौरान घर के एक कमरे से तीन कार्टन में रखी कुल 328 बोतल (32.8 लीटर) विंग्स कोडीन फॉस्फेट एवं त्रिपरोलिडिन कफ सिरप बरामद हुई। मौके पर मौजूद आरोपी के पिता रामनंदन महतो ने स्वीकार किया कि उनका पुत्र इसका अवैध कारोबार करता है। पूछताछ में आरोपी मनोज महतो कफ सिरप से संबंधित कोई भी वैध कागजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.