लखनऊ, फरवरी 3 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता अलीगंज स्थित राजकीय आईटीआई में मंगलवार को आयोजित रोजगार मेले में 318 अभ्यर्थियों का 32500 रुपये मासिक पैकेज की नौकरी पर चयन हुआ। कई अभ्यर्थी पहली नौकरी में इतने बड़े पैकेज पर नौकरी पाने से काफी उत्साहित थे। मारुति सुजुकी इंडिया लि. ने परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया है। चयनितयों ने रोजगार मेले के आयोजक और कम्पनी को धन्यवाद दिया। प्लसेमेंट अधिकारी एमए खां ने बताया कि मारुति सुजुकी इंडिया लि. की ओर से आयोजित रोजगार मेले में 1045 अभ्यर्थी शामिल हुए। कम्पनी की लिखित परीक्षा में 460 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए। इसके बाद साक्षात्कार के बाद कम्पनी ने 318 अभ्यर्थियों का चयन सुनिश्चित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.