मुंगेर, मई 27 -- संग्रामपुर, कुमार आदर्श। नगर पंचायत संग्रामपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के 326 लाभुकों का पक्के मकान का सपना अधूरा है। 14 मई 2025 को एक लाख की पहली किस्त मिलने के बाद दूसरी किस्त अटकने से निर्माण कार्य बीच में ही रुक गया है। लाभुक भीषण गर्मी में अधूरे कमरे में रह रहे हैं। बरसात सिर पर है, लेकिन घरों में छत नहीं रहने से परेशान हैं। चोरी के डर से अनाज एवं घरों का अन्य सामान दूसरों के घर में रखने को मजबूर हैं। नगर पंचायत की सुनीता देवी, संगीता देवी, पुतुल देवी, साजन खातून, ललन मंडल आदि ने बताया कि, दीवार खड़ी कर लिंटर तक काम पहुंचा दिया। उम्मीद थी कि, दूसरी किस्त जल्द मिलेगी और छत-ढलाई हो जाएगी। लेकिन एक साल बीतने को है, दूसरी किस्त की राशि नहीं मिली है。 यह भी पढ़ें- रुपये लेकर घर नहीं बनाने वालों पर होगा नीलामवादल...