323Km रेंज, 2 फुल HD कैमरा, 8 लाख KM की वारंटी; इस ई-मोटरसाइकिल का 4850Km का आर्मी टेस्ट शुरू
नई दिल्ली, अक्टूबर 14 -- भारतीय बाजार की दमदार इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में एक नाम अल्ट्रावायलेट (Ultraviolette) का भी है। अपने दमदार पावर और शानदार रेंज की वजह से ये कई लोगों तक अपनी पहुंच बना चुकी है। अब अल्ट्रावायलेट X47 ने भारतीय सेना के साथ 4850 Km की हिमालयन यात्रा शुरू कर दी है। इस यात्रा में इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर को आम सड़कों पर होने वाले एडवेंचर के मुकाबले कहीं ज्यादा मुश्किल हालात से गुजरना होगा। 40 दिन की यह यात्रा हिमालय रीजन, गंगा के मैदानी इलाकों और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों से होते हुए अरुणाचल प्रदेश के वालोंग में खत्म होगी। ऐसा लगता है कि यह इस परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की कैपेसिटी और एंडुरेंस यानी टिकाऊपन को साबित करने वाला एक जरूरी परफॉर्मेंस होगा। इस यात्रा को नई दिल्ली के मानेकशा ऑडिटोरियम से हरी झंडी दिखाकर रवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.