नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- इलेक्ट्रिक व्हीकल अब ग्राहकों की पहली पसंद बनते जा रहे हैं। खासकर जब बात इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की होती है तब इन्हें खरीदने में ग्राहक किसी तरह का संकोच नहीं कर रहे हैं। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की कामयाबी के पीछे बैटरी और मोटर का भरोसा, दमदार परफॉर्मेंस, स्टाइलिश डिजाइन, ICE मॉडल की तुलना में ज्यादा फीचर्स और कई मॉडल की कीमत का कम होना भी है। खासकर, जब से पेट्रोल में इथेनॉल की मात्रा ज्यादा यानी E20 आने से EV की सेल में इजाफा हुआ है। इनकी बिक्री में बैटरी पर मिलने वाली वारंटी का भी अहम रोल रहने लगा है। हम यहां आपको ऐसी ही एक इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के बारे में बता रहे हैं जिस पर 8 लाख किलोमीटर की वारंटी मिलती है। जी हां, आपने एकदम सही पढ़ा। दरअसल, हम यहां इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की बात कर रहे हैं उसका नाम अल्ट्रावायलेट ...