शामली, मार्च 23 -- कैराना। कोतवाली में 205 मुकदमों में जब्त की गई 3203 लीटर अवैध शराब को नष्ट कराया गया। कैराना कोतवाली पुलिस द्वारा 205 मुकदमों में 660 लीटर अंग्रेजी शराब, 655 लीटर देशी शराब, 1070 लीटर कच्ची शराब व 818 लीटर अपमिश्रित रेक्टीफाइड शराब जब्त की थी। विभिन्न न्यायालयों से उपरोक्त शराब के विनष्टीकरण के आदेश जारी किए गए थे। सोमवार को न्यायालयों के आदेशों के अनुपालन में आॅपरेशन क्लीन अभियान के तहत मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में चौकी तितरवाड़ा क्षेत्र में खाली स्थान पर उपरोक्त शराब को जेसीबी मशीन से गड्ढा खुदवाकर नष्ट करा दिया गया। इस दौरान वीडियोग्राफी भी कराई गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.