प्रमुख संवाददाता, मई 23 -- UP News: यूपी के कानपुर में फर्जी फर्मों से 3200 करोड़ रुपये के अवैध लेनदेन के मामले में महफूज अली उर्फ पप्पू छुरी का साथी और सरगना फिरोज खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने उसे गुरुवार शाम गंगा एक्सप्रेसवे प्रयागराज से पूछताछ के लिए पकड़ा था। चकेरी थाने में पूछताछ के दौरान उसने कई जीएसटी अफसरों से मिलीभगत की बात कबूल की है। आरोपी जीएसटी का अधिवक्ता है। महफूज अली की गिरफ्तारी के बाद से वह फोन बंद कर फरार था। मामले में महफूज, उसके बेटे और साले समेत पांच लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। श्यामनगर चौकी के पास 16 फरवरी 2026 की रात मो. वासिद और अरशद से मारपीट कर 24 लाख रुपयों की लूट हुई थी। पीड़ितों ने पहले लूट की सूचना दी, लेकिन बाद में मुकर गए थे। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो घटना की पु...