बगहा, मई 19 -- बेतिया। मद्य निषेध उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा सोमवार को जिले के विभिन्न इलाकों में छापेमारी की गई। जिसमें 320 लीटर शराब व शराब बनाने के लिए रखे गए 41 किलोग्राम कच्चा माल को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया, साथ ही 15 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया। उत्पाद अधीक्षक सीमा चौरसिया ने बताया कि अलग-अलग टीम ने ड्रोन के साथ जिले के विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर बड़ी मात्रा में शराब जब्त किया। जिसमें 15 लोगों को भी गिरफ्तार किया गया। टीम के द्वारा मनुआपुल थाना क्षेत्र के जोकहा,कुमारबाग थाना क्षेत्र की कुड़िया कोठी, बगहा थाना क्षेत्र के जीतपुर आदि इलाके में ड्रोन व डॉग स्क्वायड टीम के साथ छापेमारी किया गया। वहां शराब बनाने के लिए रखे गए करीब 4100 किलोग्राम जावा, गुड़ आदि के घोल और 320 लीटर चुलाई शराब मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। टीम गुप्त ...