अररिया, जनवरी 13 -- जोकीहाट, (एस)। जोकीहाट थाना पुलिस ने मंगलवार को प्रखंड बारा इस्तम्बरार के लड्डू उर्फ असरफ के घर के पीछे बने ईंट टीना के घर में छापामार कर 320 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया। लेकिन गृहस्वामी असरफ भागने मे सफल रहे। इस मामले में गृहस्वामी लड्डू उर्फ असरफ के खिलाफ जोकीहाट थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। यह जानकारी देते हुए जोकीहाट थाना के थानेदार राजीव कुमार झा ने बताया लड्डू उर्फ असरफ द्वारा प्रतिबंधित कफ सिरप की धंधा करने की मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापामारी की। तालाशी के दौरान लड्डू के घर के पीछे बने ईंट व टीन के घर में छुपा 320 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद हुआ। लेकिन पुलिस की भनक लगते धंधेबाज लड्डू उर्फ असरफ भागने में सफल रहे। उन्होंने कहा कि छापामारी दल का नेतृत्व जोकीहाट थाना में पदस्थापित पुअनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.