32 हजार आबादी की परेशानी, बारिश होते घरों में घुस जाता है नाले का पानी
मुजफ्फरपुर, जून 14 -- मुजफ्फरपुर। नगर निगम के वार्ड संख्या 38 और 41 की करीब 32 हजार आबादी वर्षों से जलनिकासी की समस्या झेल रही है। हल्की बारिश में भी नालियों का गंदा पानी दोनों वार्ड के विभिन्न मोहल्लों के घरों में घुस जाता है। टूटी सड़कें और हमेशा रहने वाला जलजमाव लोगों के लिए रोजाना परेशानी का कारण बन रहे हैं। इन मोहल्लों की दर्जनभर से अधिक गलियों में साल में छह से आठ माह तक नाले का गंदा पानी जमा रहता है। शहर के इन इलाकों में आज भी न तो जलनिकासी के लिए नाला का निर्माण हो सका है न ही सड़कों को दुरुस्त किया जा सका है। नतीजतन जलजमाव, गंदगी और मच्छरों के प्रकोप से लोग बीमार पड़ रहे हैं, जबकि बच्चे पानी से भरी गलियों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
जलनिकासी की बदहाल व्यवस्था वार्ड 38 और 41 के अंतर्गत आने वाले नकुलवा चौक, रामबाग, तिनपोखारिया, का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.