नई दिल्ली, नवम्बर 13 -- Crystal Crop Protection IPO: आईपीओ मार्केट में एग्रीकल्चर सेक्टर से जुड़ी एक कंपनी की एंट्री होने वाली है। करीब 32 साल पुरानी इस कंपनी का नाम क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन लिमिटेड है। रिटेल निवेशकों के लिए इस आईपीओ की लॉन्चिंग 18 नवंबर को होने वाली है। आइए आईपीओ की डिटेल जान लेते हैं।आईपीओ की डिटेल क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन लिमिटेड का आईपीओ 456 करोड़ रुपये का है और यह 18 से 20 नवंबर तक रिटेल निवेशकों के लिए खुलेगा। आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 259 से 272 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। यह आईपीओ 355 करोड़ रुपये तक के नए शेयर और 101 करोड़ रुपये तक के शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का मिश्रण होगा। बता दें कि क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन IPO अलॉटमेंट 23 नवंबर को होने की उम्मीद है। कंपनी 25 नवंबर को उन लोगों को रिफंड देना शुरू करेग...