भदोही, जून 30 -- भदोही, संवाददाता। कालीन नगरी (भदोही) जिले का आज स्थापना दिवस मनाया जाएगा। जिला मुख्यालय समेत पूरे जनपद में विविध कार्यक्रम किए जाएंगे। 30 जून 1994 को भदोही को तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने जिला बनाने का काम किया था। 32 सालों के बाद county में कई विकास कार्य हुए, लेकिन अभी भी तमाम मूलभूत सुविधाओं की राह वह तक रहा है।

भदोही का इतिहास बता दें कि भदोही वाराणसी जिले का हिस्सा था। वर्ष 1985 में भदोही को अलग जिला बनाने की मांग ने जोर पकड़ना शुरू किया था। तमाम संगठनों और भदोही के लोगों ने अलग जिला बनाने की मांग को लेकर लंबा संघर्ष किया था। जिसके बाद सपा मुखिया एवं तत्कालीन मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव ने 30 जून 1994 को भदोही आकर जिले का ऐलान किया था। ज्ञानपुर नगर के पुरानी कलेक्ट्रेट पर जनपद सृजन पर लगाई गई श...