विकासनगर, दिसम्बर 19 -- परिवहन विभाग ने शुक्रवार को विकासनगर क्षेत्र में अतिरिक्त सीट लगाकर ओवरलोडिंग करने करने वाले ई-रिक्शा, ई-ऑटो, थ्रीव्हीलर विक्रम के खिलाफ व प्रेशर हॉर्न के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की। इस दौरान बीस ई-रिक्शा, ई-ऑटो आदि अतिरिक्त सीट लगाकर ओवर लोडिंग करते हुए मिले। एआरटीओ ने अतिरिक्त सीट हटाकर जब्त कर दिए और भविष्य में ऐसा न करने की सख्त चेतावनी दी। कार्रवाई के दौरान 12 बसों के प्रेशर हॉर्न भी हटाए गए। एआरटीओ प्रवर्तन अनिल सिंह नेगी ने बताया कि ई-रिक्शा, ई-ऑटो, थ्रीव्हीलर, ऑटो विक्रम में लंबे समय से अतिरिक्त सीट लगाकर ओवरलोडिंग की शिकायत मिल रही थी। जिसके बाद शुक्रवार को इसके खिलाफ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बीस ई-रिक्शा, ई-ऑटो, थ्री व्हीलर, विक्रम अतिरिक्त सीट लगाकर ओवरलोडिंग करते हुए मिले। जिसके बाद अतिरिक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.