बेगुसराय, जनवरी 7 -- बखरी। दिव्यांगजनों के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बखरी के परिसर में बुधवार को जांच शिविर का आयोजन प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ दीपक कुमार सिंह की अगुवाई में हुआ। शिविर में 32 दिव्यांग लाभार्थियों की जांच की गई। फिर स्वावलंबन पोर्टल पर यूडी आईडी कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर दिया गया। डॉ. पुष्कर कुमार ने दिव्यांगजनों की जांच की। शिविर में 32 दिव्यांग को प्रमाण पत्र के लिए योग्य पात्र पाया गया। शिविर में डॉ. राजेश कुमार, डॉ प्रियंका, कुंदन कुमार, कृष्णानंद कुमार, विनोद रजक आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.