32 लीटर कच्ची शराब के साथ एक महिला गिरफ्तार
लखीमपुरखीरी, अप्रैल 13 -- सम्पूर्ण जनपद में अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मझगई थाना क्षेत्र के बिचपरी निवासी रामदेवी पत्नी रामू निवासी बिचपरी मझरा दौलतापुर को 32 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया यह कच्ची शराब उसके घर से बरामद की गई। जिसमे 64 पाउज मे बरामद हुए प्रत्येक पाउज मे 500 ग्राम अवैध कच्ची शराब के साथ महिला को गिरफ्तार किया गया। वही मझगई थानाध्यक्ष अनिल सिंह पंकज ने बताया की महिला को 64 पाउचों के साथ 32 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित महिला को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम हल्का इंचार्ज गौरव सिंह कास्टेबल रवि गंगवार, कमल कुमार, महिला कंस्टेबल दिव्या द्विवेदी मौजूद रही । यह भी पढ़ें- बाइक से गिरकर चानोडीह की महिला घायल यह भी पढ़ें- प्रशासनिक लापरवाही से अधूरी पड़ी योजनाएं, वर्षों बाद भी न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.