चतरा, सितम्बर 24 -- चतरा, संवाददाता। नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बताकर फिल्मी अंदाज में थार गाडी से एक यात्री बस को ओवरटेक कर एक व्यक्ति से 31 लाख 90 हजार रुपये की लूट करने वाले पांच लोगों को चतरा पुलिस ने गिरफतार कर लिया है; घटना सात सितंबर की है। जब एक यात्री बस को अज्ञात लोगों ने वषिष्ट नगर थाना क्षेत्र के भुईयांडीह के समीप थार वाहन से ओवर टेक कर पहले तो रूकवा दिया, उसके बाद सभी लोग बस पर चढ गये और जिले के पथलगड़ा थाना क्षेत्र के बरवाडीह बांव निवासी ललन कुमार से 31 लाख 90 हजार रूप्ये से भरा बैग छिनकर चलते बने थे; इस मामले में ललन ने वषिष्टनगर थाना में आवेदन दिया था; इस घटना की पूरी वीडियो भी वायरल हुई थी; क्योंकि लूट की घटना का वीडियो बस में लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी थी; पुलिस ने इसी वीडियो के आधार पर लुटेरों तक पहुंची ओर सभी पांच युवको...