बिजनौर, जुलाई 10 -- स्योहारा। आरएसपी इंटर कॉलेज में कार्यरत विज्ञान अध्यापक एनसीसी अधिकारी 32 यूपी बटालियन धामपुर धीरज शर्मा कमान अधिकारी द्वारा कैप्टन की रैंक लगाकर प्रन्नोत किया गया। इस प्रकार धामपुर बटालियन को एक नया कैप्टन मिला है। धीरज शर्मा को 2017 में लेफ्टिनेंट रैंक प्राप्त हुई थी। उन्होंने ऑफिसर ट्रेनिंग एकादमी नागपुर में कठोर सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त किया था l बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल गणेश शंकर विद्यार्थी एवं प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल ललित भट्ट ने उन्हें कैप्टन रैंक से नवाजा तथा उन्हें आने वाले भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी l कैप्टन धीरज शर्मा 2020 के बेस्ट एसोसिएट एनसीसी अधिकारी भी रह चुके हैं। यह भी पढ़ें- Bijnor News: मोरना में दस दिवसीय एनसीसी कैंप का हुआ समापन विद्यालय एवं बटालियन के अन्य अधिकारियों ने भी उन्हें ...