32 भवनों के मानचित्र स्वीकृत नहीं, 65 ने नहीं ली फायर एनओसी
गोरखपुर, जून 18 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। गोरखपुर विकास प्राधिकरण ने सात दिवसीय विशेष अभियान में कुल 164 भवनों की जांच की। इन भवनों में 32 भवन ऐसे मिले जिनके मानचित्र ही स्वीकृत नहीं है। वहीं, 65 भवन ऐसे मिले जिनके पास फायर एनओसी ही नहीं है। जिन भवनों ने मानचित्र स्वीकृत कराए वहां भी बेसमेंट उपयोग, पार्किंग और सेटबैक संबंधी अनियमिताएं हैं।
विशेष अभियान का संचालन सात जून से शुरू अभियान में प्राधिकरण ने अपने क्षेत्राधिकार के चारों जोन में विशेष सघन निरीक्षण एवं प्रवर्तन अभियान चलाया। निरीक्षण में होटल, अस्पताल, मैरिज हाल, रेस्त्रां, हास्टल, कोचिंग संस्थान और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान शामिल किए गए। 164 भवनों और प्रतिष्ठानों का स्थलीय निरीक्षण किए गए जिनमें 20 होटल, 82 व्यावसायिक प्रतिष्ठान, 53 अस्पताल, नौ मैरिज हाल एवं बैंक्वेट हाल और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.