लखीमपुरखीरी, मार्च 11 -- शारदानगर पुलिस ने 32 बोर की अवैध पिस्टल के साथ एक लेखपाल को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस उसे जेल भेज रही है। आरोपी धौरहरा लेखपाल संघ का अध्यक्ष भी है। फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के गांव ग्रंट 11 निवासी शशांक शुक्ला लेखपाल है। वह जिले की धौरहरा तहसील में पोस्ट है। शशांक शुक्ला धौरहरा लेखपाल संघ का अध्यक्ष भी है। सोमवार की रात वह अपने गांव जा रहा था। तभी शारदा नगर पुलिस को सूचना मिली कि उसके पास 32 बोर की अवैध पिस्तौल है। पुलिस ने पतरासी चौराहे के पास उसकी घेराबंदी की। तलाशी में उसके पास से एक 32 बोर का अवैध पिस्तौल और दो कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ शारदा नगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस लेखपाल को जेल भेज रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.