नई दिल्ली, अगस्त 21 -- Bonus share news: निवेशकों को 32 बार डिविडेंड दे चुकी कंपनी Mold-Tek Packaging Ltd के शेयर आज फोकस में हैं। कंपनी की बोर्ड मीटिंग की तारीखों का ऐलान हो गया है। इस बार बोर्ड मीटिंग के एजेंडा में बोनस शेयर भी शामिल है। बता दें, कंपनी के शेयरों का बंटवारा 2015-16 में हो चुका है। कंपनी के शेयरों को दो हिस्सों में बांट दिया गया था। जिसके बाद शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 5 रुपये प्रति शेयर हो गया था।कंपनी ने क्या कहा है? Mold-Tek Packaging Ltd ने शेयर बाजारों को दी जानकारी में बताया है कि 26 अगस्त को बोर्ड की मीटिंग है। इसी मीटिंग में बोनस शेयर पर फैसला किया जाएगा। अगर बोनस शेयर देने पर बोर्ड की सहमति बनी तो कंपनी पहली बार फ्री का शेयर जारी करेगी। यह भी पढ़ें- क्या इथेनॉल की वजह से बढ़ रहे हैं चीनी के दाम? जान ली...