32 प्राइमरी में कक्षा एक, आठ जूनियर स्कूलों में कक्षा छह में नहीं हुए प्रवेश
एटा, मई 12 -- बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में अप्रैल माह में चलाये गए स्कूल चलो अभियान में 32 प्राथमिक विद्यालय और आठ उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्रवेश संख्या शून्य रही। बेसिक शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार ने इन विद्यालयों में नव प्रवेशित विद्यार्थियों का डाटा पोर्टल पर अपलोड कराने के निर्देश दिए थे। बावजूद इसके पोर्टल पर डाटा अपलोड नहीं कराया जा रहा। कक्षा एक में शून्य प्रवेश वाले प्राथमिक विद्यालयों में ब्लॉक अवागढ़ के पांच, ब्लॉक जैथरा, मारहरा में चार-चार, ब्लॉक निधौली कलां में सात, ब्लॉक सकीट में 11 और शीतलपुर का एक विद्यालय शामिल है। इनमें कक्षा एक में कोई प्रवेश होना पोर्टल पर प्रदर्शित नहीं हो रहा है। इसी प्रकार उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा छह के शून्य प्रवेश वाले विद्यालयों में ब्लॉक अवागढ़ के दो, ब्लॉक जैथरा के तीन, मारहरा, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.