32 नवविवाहिताएं मदद से वंचित, दो माह से भुगतान लटका
बहराइच, अगस्त 2 -- बहराइच,संवाददाता। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत तेजवापुर की 32 नवविवाहिताओं को अभी तक सहायता राशि नहीं मिल सकी है। योजना के तहत हुए विवाह को दो माह से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन लाभार्थी भुगतान के इंतजार में हैं। इससे लोगों में मायूसी है। तेजवापुर में 27 मई 2026 को शहर के गेंदघर में सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें 62 कन्याओं का विवाह कराया गया था। योजना के तहत प्रत्येक नवविवाहिता के खाते में 60 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भेजी जानी है।लेकिन दो माह बीत जाने के बाद भी 32 लाभार्थियों के खातों में राशि नहीं पहुंची है। अब तक केवल 30 नवविवाहिताओं को ही भुगतान मिल सका है। कई परिवारों का कहना है कि विवाह के बाद घर बसाने और अन्य आर्थिक जरूरतों के लिए उन्हें इस सहायता की तत्काल आवश्यकता है, लेकिन वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.