लखीमपुरखीरी, सितम्बर 29 -- गोला गोकर्णनाथ। तीर्थ सरोवर गेट के पास से करीब 32 दिन पहले अपहृत 14 माह के मासूम आर्यन उर्फ रामजी को गोला पुलिस ने मंगलवार को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने मामले में एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मासूम की बरामदगी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है वहीं परिजनों में खुशी का माहौल है। पुलिस के अनुसार 28 अगस्त को लक्ष्मणजती निवासी अर्चना पत्नी राधेश्याम अपने 14 माह के पुत्र आर्यन उर्फ रामजी को तीर्थ सरोवर गेट के पास खेलता छोड़कर मंदिर गई थीं। कुछ देर बाद वापस लौटने पर मासूम वहां नहीं मिला। काफी तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चला। अर्चना की तहरीर पर थाना गोला पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर मासूम की तलाश शुरू की। कोतवाल अम्बर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार सुरागरसी और संदिग्...