सुल्तानपुर, मार्च 8 -- सुलतानपुर। पछुआ हवा व तेज धूप के कारण तापमान में रोजाना इजाफा हो रहा है। आसमान में सुबह के समय धुंध छाने के कारण गर्मी पड़ने लगी है। गर्मी बढ़ने से पंखा चलाने के बाद भी शरीर से पसीना निकल रहा है। गर्मी शुरू होने से बिजली खपत में भी रोजाना इजाफा होने लगा है। जिले के मौसम में रोजाना बदलाव हो रहा है। रविवार को सुबह के समय धुंध सी छाई रही। दिन में भी आसमान में हल्के बादल रहने से उमस रही। पछुआ हवा के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक हो गया है। जिससे रात में भी गर्मी पड़ने लगी है। पंखा चलाने से गर्मी से राहत नहीं हो पा रही है। जिससे अब लोग कूलर व पंखा को ठीक कराने लगे है। जिससे बिजली की खपत में 10 प्रतिशत इजाफा हो गया है। तापमान में उतार-चढ़ाव होने से आम की फसल के साथ अन्य फसलों पर प्रभाव पड़ने का खतरा है। बेल के पेड़ क...