मुजफ्फरपुर, मार्च 29 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। टेंडर की शर्तों का उल्लंघन और मेंटेनेंस में कोताही करने वाले ठेकेदारों पर सख्ती की तैयारी है। भुगतान पर प्रतिबंध के साथ अन्य कार्रवाई भी होगी। कुल 32 ठेकेदार चिह्नित किए गए हैं।दरअसल, हर घर नल जल योजना के तहत 32 वार्डों में जलापूर्ति व्यवस्था के विस्तार के बाद ठेकेदारों ने मेंटेनेंस से हाथ खींच लिए। इससे गर्मी में पानी को लेकर होने वाली परेशानी को भांपते हुए निगम ने संबंधित ठेकेदारों को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। कार्यपालक अभियंता विजेंद्र कुमार ने ठेकेदारों को तत्काल व्यवस्था दुरुस्त करने की हिदायत दी है। वार्ड स्तर पर तय समय सीमा में लाइन मिस्त्री की तैनाती कर उसका मोबाइल नंबर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इसका पालन नहीं होने पर ऑपरेशन/मेंटेनेंस मद में भुगतान पर रोक के साथ लापरवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.