32 छात्राओं ने लिया सात दिवसीय प्रशिक्षण
बलरामपुर, जुलाई 29 -- बलरामपुर, संवाददाता। मंडलीय खेल प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के उद्देश्य से कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की चयनित छात्राओं के लिए सात दिवसीय आवासीय खेल प्रशिक्षण शिविर का सफलतापूर्वक समापन हुआ। शिविर में छात्राओं को खेलों की तकनीकी दक्षता के साथ अनुशासन, टीम भावना और प्रतिस्पर्धात्मक कौशल का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। महानिदेशक, स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक के निर्देश पर आयोजित जनपद स्तरीय चयन ट्रायल में 60 छात्राओं ने प्रतिभाग किया था, जिनमें से उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर 32 छात्राओं का चयन किया गया। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय देहात, बलरामपुर में आयोजित शिविर में खो-खो, कबड्डी एवं एथलेटिक्स का प्रशिक्षण प्रशिक्षिका रश्मि सिंह एवं रिचा शुक्ला ने दिया। समापन समारोह प्रभारी जिला बेसिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.