सीवान, फरवरी 6 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। सराय थाने की पुलिस ने सक्रिय पुलिसिंग के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार को 32 ग्राम स्मैक बरामद किया है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में स्थानीय थाना क्षेत्र के मखदुम सराय मिस्कार टोली निवासी मुर्तुजा अली व शहनवाज अली शाामिल हैं। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान इनके पास से तीन मोबाइल फोन भी जब्त किया है। दोनों युवकों के खिलाफ पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही है। बताया जाता है कि बुधवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मखदुम सराय मिस्कार टोली में दो व्यक्ति अपने कबाड़ की दुकान पर स्मैक की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान 32 ग्राम स्मैक बरामद किया गया और मौके से दो आरोपियों को गिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.