बाराबंकी, जून 14 -- बाराबंकी, संवाददाता। शहर के कोटेदारों के यहां पहुंचा गेहूं खराब निकला। कोटेदारों ने एक-एक करके कई बोरियां खोली तो दंग रह गए। काला व बदबूदार गेहूं की आपूर्ति होने से इसकी शिकायत जिला विपणन अधिकारी से की गई। कोटेदारों ने फोटो भी खींचकर भेजा। डिप्टी आरएमओ ने जांच कराने और गेहूं वापस कराने को कहा है। खाद्य रसद के गोदाम से गरीबों को खाने के लिए घटिया गेहूं आपूर्ति कर दिया गया। उचित दर विक्रेताओं का कहना है कि यह गेहूं पशु भी नहीं खाएंगे। रविवार को हैदरगढ़ गोदाम से नगर पालिका परिषद नवाबगंज के कोटेदारों को गेहूं की आपूर्ति की गई। आल इंडियन फेयर प्राइस शाप डीलर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विजय पाल गौतम के यहां पशुओं के खाने वाला घटिया गेहूं आपूर्ति कर दी गई। उन्होंने बोरी चेक किया तो काफी खराब गेहूं निकला। इसकी शिकायत उन्होंने जिला ...