दक्षिण संवाददाता, अगस्त 7 -- यूपी के कानपुर में तीन किशोरियों को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में 40 साल से फरार सजायाफ्ता अपराधी को जूही पुलिस ने हाईकोर्ट में जवाब दाखिल करने से ठीक एक दिन पहले गिरफ्तार कर लिया। वह हुलिया बदलकर फरारी काट रहा था। कभी बाल-दाढ़ी बढ़ा लेता तो कभी गंजा हो जाता। वोटर आईडी और बीएलओ से जानकारी जुटाने के बाद पुलिस ने मुखबिर तंत्र सक्रिय करने के बाद उसे किदवईनगर थाना क्षेत्र से पकड़ा है। जूही थाना प्रभारी केके पटेल ने बताया कि साईंपुरवा कच्ची मड़ैया जूही निवासी प्रदीप कुमार के खिलाफ वर्ष 1984 में जूही थाने में तीन नाबालिग बच्चियों को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। विवेचना पूरी होने के बाद न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल किया गया और सुनवाई के बाद निचली अदालत ने उसे दोषी मानते हुए सजा सुनाई थ...