32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2026 का आयोजन
दुमका, अगस्त 31 -- प्लस टू जिला स्कूल दुमका में सोमवार को 32वीं एनसीएससी राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2026 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा पदाधिकारी संजीत कुमार मौजूद रहे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बाल विज्ञान कांग्रेस बच्चों में वैज्ञानिक सोच, जिज्ञासा और नवाचार को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच है। बच्चों को अपने आसपास की समस्याओं को विज्ञान के नजरिए से देखना और समाधान खोजना सीखना चाहिए। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपने विज्ञान मॉडल और शोध पत्र प्रस्तुत किए। चयनित प्रतिभागी राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। मौके पर कई विद्यालयों के शिक्षक, छात्र एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.